बॉडी में एनर्जी कैसे लाए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:57

1. ताजी सब्जियां


शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए सब्जी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इन सब्जियों को आहार में शामिल करना अच्छा साबित होगा।

पालक – शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश रिसर्च में भी लिखा है कि पालक में एनर्जी होती है (1)। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक कप पालक में 6.9 kcal एनर्जी होती है

सलाद पत्ते – एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए, इस लिस्ट में सलाद के पत्ते को भी शामिल किया जा सकता है। एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि ऊर्जा की प्राप्ति के लिए सलाद के पत्ते का सेवन कर सकते हैं । ऊर्जा मिलने पर शारीरिक और मानसिक थकान कम हो सकती है । एक कप सलाद के पत्ते के सेवन से 4.9 kcal ऊर्जा मिलती है ।


2. ताजा फल

एनर्जी देने वाले आहार में कई तरह के फल को शामिल किया जा सकता है। ये फल कुछ इस प्रकार से हैं।

केला – केला ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है। यह एथलीटों में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही केला वर्कआउट के दौरान लंबे समय तक शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनाए रख सकता है । एक केले में 93.5 kcal एनर्जी होती है
संतरा – शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए संतरा भी खा सकते हैं। एक संतरा में 72.8 kcal ऊर्जा होती है, जो शरीर को उर्जावान बनाए रख सकता है। इसके अलावा, संतरे में 2 ग्राम फाइबर, 0.91 ग्राम प्रोटीन, 43 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.33 मिग्रा आयरन, 10.7 मिग्रा मैग्नीशियम और 166 मिग्रा पोटैशियम होता है।



3. फैटी फिश

एनर्जी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, इसकी सूची में मछली को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें अच्छी मात्रा में ऊर्जा होती है, जो शरीर को जल्दी थकने से बचा सकता है। मछली की प्रति 100 ग्राम मात्रा में 85 kcal ऊर्जा होती है ।

4. ब्राउन राइस

ब्राउन राइस यानी भूरा चावल कई तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो सेहत के लिए जरूरी माने जाते हैं। साथ ही इसमें ऊर्जा की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में एनर्जी को बनाए रखता है। इससे जल्दी थकान महसूस नहीं होती सौ ग्राम ब्राउन राइस में 349 kcal ऊर्जा पाई जाती है

5. शकरकंद

शकरकंद को एनर्जी फूड्स की लिस्ट में जगह दी जा सकती है। विशेषज्ञों द्वारा की गई एक रिसर्च की मानें, तो शकरकंद एनर्जी से भरपूर होते हैं (13)। शरीर में भरपूर एनर्जी हो, तो थकान महसूस नहीं होती है (4)। इसके प्रति 100 ग्राम मात्रा में 85 kcal ऊर्जा होती है ।

6. कॉफी

एनर्जी देने वाले आहार के रूप में कॉफी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कैफीन होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान कर सकता है। इससे थकान और नींद भी दूर हो सकती हैं। साथ ही शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है। प्रति 100 ग्राम कॉफी से 310 kcal ऊर्जा प्राप्त हो सकती है

7. अंडे

अगर कोई सोच रहा है कि एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए, तो उसे अंडे खाना की सलाह दी जा सकती हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, अंडा ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है ऊर्जा के बढ़ने पर शरीर की थकान कम हो सकती है ।

8. पानी

पानी पीने से भी शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, पानी शरीर की एनर्जी को बढ़ा सकता है। इससे शारीरिक गतिविधियों बेहतर तरीके से करने में मदद मिल सकती है । साथ ही पानी के माध्यम से पूरे शरीर में पोषक तत्वों का संचार भी होता है ।

9. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट को भी एनर्जी फूड्स में गिना जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। साथ ही यह एनर्जी का भी अच्छा स्रोत है, जो कॉग्निटिव (दिमाग की) कार्यक्षमता को बेहतर करके मानसिक थकान को कम कर सकता है डार्क चॉकलेट की 100 ग्राम मात्रा में 581 kcal एनर्जी होती है

10. क्विनोआ

एनर्जी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, इस सूची में क्विनोआ का नाम भी शामिल है। दरअसल, इसके प्रति 100 ग्राम मात्रा में 120 kcal ऊर्जा होती है। जैसा कि हमने ऊपर लेख में बताया है कि ऊर्जा के बढ़ने पर थकान को कम किया जा सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि क्विनोआ का सेवन थकान को भी दूर कर सकता है ।

11. ओटमील

शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ओटमील का भी सेवन कर सकते हैं। दरअसल, ओटमील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी-6 और विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसके हर 100 ग्राम मात्रा में 365 kcal एनर्जी होती है


12. दही

दही को एनर्जी देने वाले आहार के रूप में जाना जाता है। दही शरीर में ऊर्जा को संचारित करने और संतुलित रखने का काम कर सकता है इससे शरीर को जल्दी थकान महसूस नहीं होगी। इसके प्रत्येक 100 ग्राम मात्रा में 59 kcal ऊर्जा पाई जाती है।

13. मसूर की दाल

मसूर की दाल अनेक तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। इसमें ऊर्जा की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही मसूर दाल में माइक्रोन्यूट्रिएंट ​और प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं । इसके प्रति 100 ग्राम मात्रा में 352 kcal ऊर्जा होती है।

14. फलियां

बीन्स कई तरह की होती हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह कई अन्य फायदे भी शरीर को पहुंचा सकता है। इसके लिए आहर में इन बीन्स को शामिल कर सकते हैं।

किडनी बीन्स – एनर्जी देने वाले आहार में किडनी बीन्स को भी शामिल किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, यह बीन्स शरीर में ऊर्जा की मात्रा को संतुलित रखने का काम कर सकता है। साथ ही 100 ग्राम किडनी बीन्स में 77 kcal ऊर्जा होती है, जो शरीर को ऊर्जा भी प्रदान कर सकता है ।

फावा बीन्स – एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए, इसका एक जवाब फावा बीन्स हो सकता है। दरअसल, फावा बीन्स के 100 ग्राम मात्रा में 341 kcal ऊर्जा होती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं

15. ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैफीन और कैटेचिन होते हैं, जो एनर्जी को बढ़ावा देने का काम कर सकता है । इससे शरीर की थकान को कम किया जा सकता है। यूएसडीए की वेबसाइट में मौजूद जानकारी के अनुसार, इसकी एक कप मात्रा में 2.4 kcal ऊर्जा होता है।

16. नट्स एंड सीड्स

एनर्जी फूड्स की तलाश में हैं, तो ऊर्जा को बढ़ाने के लिए नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इन नट्स और सीड्स को उपयोग में ला सकते हैं।

बादाम – बादाम का सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा की प्राप्ति हो सकती है। इसकी 100 ग्राम मात्रा में 2418 KJ ऊर्जा होती हैं। ये हमारे शरीर को जल्दी थकने नहीं देते ।

काजू – काजू भी बादाम की तरह ही ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है। हर 100 ग्राम काजू में 2314 KJ ऊर्जा मौजूद होती है। हमने पहले भी लेख में बताया है कि शरीर में ऊर्जा होने पर जल्दी थकान नहीं लगती है ।

कद्दू के बीज – ऊर्जा देने वाले आहार की सूची में कद्दू के बीज को भी शामिल कर सकते हैं। दरअसल, यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को प्रर्याप्त मात्रा में एनर्जी प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, इस बीज में कई तरह तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं ।

17. विटामिन्स एंड सप्लीमेंट्स

अगर कोई सोच रहा है कि एनर्जी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, तो विटामिन्स युक्त खाद्य पदार्थ को आहार का सेवन कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं। दरअसल, ऊर्जा को बढ़ाने के लिए नौ विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9, बी8, बी12 और सी को लाभदायक माना जाता है । वहीं, प्रोटीन और एमिनो एसिड सप्लीमेंट्स भी अच्छे माने गए हैं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info